Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

कानून व्यवस्था, यातायात और ठंड से बचाव पर दिए सख्त निर्देश

यूपी – गाजियाबाद, कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विजयनगर स्थित जल निगम गेस्ट हाउस में पुलिस कमिश्नर, परिवहन विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क हादसों की रोकथाम, जनसुनवाई व्यवस्था और ठंड से बचाव के इंतजामों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक भी की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा किसी भी स्तर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

ठंड से बचाव के लिए विशेष निर्देश

बढ़ती ठंड को देखते हुए मंत्री ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और शहर के उन सभी क्षेत्रों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए, जहां हर वर्ष अलाव जलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अलाव और रैन बसेरों की सभी व्यवस्थाएं एक से दो दिन के भीतर पूरी तरह अपडेट की जाएं। अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार पर जोर

बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और संवेदनशील चौराहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी प्रशासनिक विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि गाजियाबाद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।