Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोनी में बसपा मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर फॉर्म की प्रगति की समीक्षा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को लोनी विधानसभा क्षेत्र संख्या 53 में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में मेरठ मंडल के प्रभारी विजय सिंह बाबू तथा जनपद गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष मनोज जाटव का विधानसभा क्षेत्र में अचानक आगमन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अजीत जाटव ने मनोज सुपरवाइजर के साथ भाग संख्या 291 से 300 तक विभिन्न स्कूलों में तैनात बीएलओ से एसआईआर फॉर्म संबंधी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ से यह जानकारी ली गई कि कितने नए मतदाता जुड़े, किस भाग संख्या में कितने फॉर्म भरे गए तथा कार्य की प्रगति किस स्तर पर है। अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के अंतर्गत जिन विद्यालयों में जाकर बीएलओ से संवाद किया गया, उनमें पूर्वी माध्यमिक विद्यालय अमित विहार, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल प्रेम नगर, माध्यमिक विद्यालय अनूप विहार, धर्म मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राहुल गार्डन तथा पूर्वी माध्यमिक विद्यालय मधुबन चौक शामिल रहे। सभी केंद्रों पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अजीत जाटव ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज के सम्मान के साथ इस प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।