Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद, देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठनों ने गाजियाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी एवं क्षेत्र से बाहर भेजे जाने की मांग की।

इस अवसर पर मोदीनगर, मुरादनगर, विजयनगर और गाजियाबाद क्षेत्र से आए विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी संगठनों ने अपने-अपने लेटरहेड पर लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी और कहा कि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के कारण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संगठनों का कहना था कि कई क्षेत्रों में बाहरी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे सामाजिक संतुलन और शांति व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों का सत्यापन अभियान चलाकर उनकी नागरिकता की जांच की जाए और जो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में हिंदू युवा वाहिनी महानगर गाजियाबाद के महानगर संयोजक संजीव वाल्मीकि तथा महर्षि वाल्मीकि प्रकोत्सव समिति महानगर गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से जल्द कार्रवाई का आग्रह किया गया।

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आगे और व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।