Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राउंड टेबल इंडिया ने रघुकुल विद्यापीठ, छपरौला में 6 नए कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राउंड टेबल इंडिया ने वंचित एवं कम सुविधा प्राप्त बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए छपरौला स्थित रघुकुल विद्यापीठ में 6 आधुनिक कक्षा कक्षों तथा एक शौचालय ब्लॉक का लोकार्पण किया। यह परियोजना संगठन की राष्ट्रीय पहल ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ के अंतर्गत पूरी की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर के विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध कराना है।

राउंड टेबल इंडिया वर्ष 1997 से अब तक देशभर में 3,782 परियोजनाओं के माध्यम से 9,272 कक्षा कक्षों का निर्माण कर चुका है, जिससे 1 करोड़ 2 लाख से अधिक बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है। संगठन द्वारा अब तक लगभग 485 करोड़ रुपये का निवेश कर 34.1 लाख वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल में शैक्षणिक सुविधाओं का विकास किया गया है।

रघुकुल विद्यापीठ में निर्मित यह नया कक्षा कक्ष ब्लॉक गाजियाबाद यूनाइटेड राउंड टेबल 371 (GURT 371) द्वारा तैयार किया गया है। इस परियोजना से आसपास के क्षेत्र के लगभग 450 बच्चों को प्रतिवर्ष बेहतर शिक्षण वातावरण का लाभ मिलेगा। आधुनिक कक्षाओं के साथ बनाए गए शौचालय ब्लॉक से विद्यालय में स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि एरिया चेयरमैन (एरिया-5) ट्र. पुलकित जिंदल रहे। कार्यक्रम में एरिया सेक्रेटरी एवं ट्रेज़रर मधुर सचदेवा, आईपीएसी स्वप्निल खंडेलवाल, एपीसी विपुल गर्ग, एनएचटी मोरिया फिलिप और एएचटी अक्षय मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना कौशिक एवं ट्रस्टी आलेख गर्ग ने इस सहयोग के लिए राउंड टेबल इंडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

समारोह में विद्यालय के 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर GURT 371 के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल एवं अनुश्री गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

अपने संबोधन में ट्र. पुलकित जिंदल ने कहा कि राउंड टेबल इंडिया हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह परियोजना शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।