Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दयाल पब्लिक स्कूल में संस्थापक सरदार दामोदर सिंह जग्गी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, दयाल पब्लिक स्कूल में इसके संस्थापक शिक्षाविद सरदार दामोदर सिंह जग्गी का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और अध्यापिकाओं ने सरदार दामोदर सिंह जग्गी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जग्गी, उप प्रबंधक दयाल सिंह जग्गी, प्रधानाचार्य सतविंदर कौर और उप प्रधानाचार्य दीपिंदर कौर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी और अपने संस्थापक को शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

विद्यालय परिवार ने ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर मार्गदर्शन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन ने उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार दामोदर सिंह जग्गी का समर्पण सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। पूरे विद्यालय में दिनभर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और सभी ने मिलकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया।