Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

14 दिसंबर की “वोट चोर – गद्दी छोड़” रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों का आह्वान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की “वोट चोर – गद्दी छोड़” रैली में भारी संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनादेश के सम्मान के लिए यह रैली महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक कांग्रेसजन की भागीदारी आवश्यक है।

मंगलवार को मोदीनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य देव दत्त त्यागी के फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और कॉर्डिनेटर राजकुमार शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। दोनों ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जिले से अधिकतम संख्या में लोग दिल्ली कूच करें और रैली को ऐतिहासिक बनाएं।

बैठक में मुरादनगर कस्बा, ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि मुरादनगर क्षेत्र से 500 से अधिक कांग्रेसजन रैली में शामिल होंगे और उनकी तैयारियां पूरी हैं।

बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉली त्यागी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, भुवनेश्वर भारद्वाज, जिला महासचिव विश्वदीप त्यागी, एडवोकेट तरुण शर्मा, जिला सचिव विवेक त्यागी, विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष श्रीपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नईम त्यागी, वरिष्ठ नेता देव दत्त त्यागी, हाजी रियासत अली सहित अनेक मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।