Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मदिन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति

यूपी – गाजियाबाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मदिन पर उनके निवास बी-18, अशोक नगर में बुधवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत मयंक गोयल ने अपने पिता महेश गोयल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से की। इसके बाद उन्होंने दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया तथा गऊशाला में गौसेवा कर आशीर्वाद लिया। हवन सम्पन्न होने के उपरांत आयोजित स्नेह मिलन में उन्होंने आगंतुकों, सामाजिक प्रतिनिधियों, व्यापारिक समुदाय, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें राकेश गर्ग, नरेन्द्र कश्यप, असीम अरुण, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, दिनेश गोयल, संजीव शर्मा, आशु वर्मा, राजा वर्मा, आशा शर्मा, अनिल अग्रवाल, अजय शर्मा, एस.पी. सिंह, संजीव गुप्ता, ललित जायसवाल, साहिब सिंह सिरोही, सच्चिदानंद शर्मा, डीएन सिंह, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, प्रदीप चौधरी, अनीता शर्मा, मोनिका पंडिता, रानीता सिंह, वेद प्रकाश जाटव, प्रियंका पांडे, प्रीति चंद्रा, अमृता सिंह, वेद प्रकाश गर्ग, अनिल सांवरिया, बालकिशन गुप्ता, सुभाष छाबड़ा, संजीव लाहौरिया, गौरव चोपड़ा और संदीप चौधरी प्रमुख रहे।

इस अवसर पर दिए अपने संदेश में मयंक गोयल ने कहा कि उनका जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति दायित्वों की पुनर्पुष्टि का अवसर है। उन्होंने कहा कि मिले स्नेह और शुभकामनाओं ने उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की है और वे गाज़ियाबाद के विकास तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

स्नेह मिलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष और भव्य बना दिया। पूरे आयोजन में सामूहिक सहभागिता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।