Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में खुलेगे पशु औषधि केन्द्र, पशुपालकों को सस्ती दरों पर मिलेगी दवा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के पशुपालकों के लिए राहत भरी पहल करते हुए जिला पशुपालन विभाग ने प्रत्येक विकासखंड में पशु औषधि केन्द्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की तर्ज पर पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक और चिकित्सीय दोनों स्तर पर बड़ी सहायता मिल सकेगी।

पशु औषधि केन्द्र भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (LH&DCP) के तहत संचालित किए जाएंगे। केन्द्र खोलने के लिए इच्छुक आवेदकों को फार्मासिस्ट का नाम एवं पंजीकरण विवरण, दुकान हेतु 120 वर्ग फुट स्थान का प्रमाणपत्र और ड्रग सेल लाइसेंस की प्रति आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केन्द्र और सहकारी समितियों से जुड़े योग्य लाभार्थियों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और सुगमता बढ़ सके।

पशु औषधि केन्द्र के लिए आवेदन शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदकों को संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी, जिसके लिए विभाग ने पोर्टल pashuaushadhi.dahd.gov.in उपलब्ध कराया है।

इस पहल से जिले के हजारों पशुपालकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल सकेंगी, साथ ही पशुओं में बीमारी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है।