यूपी – गाजियाबाद में टी.बी. उन्मूलन अभियान को लेकर वातावरण बेहद सकारात्मक होता जा रहा है। जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है और अब लोग स्वयं आगे बढ़कर रोगियों की सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने जन्मदिन पर विशेष पहल करते हुए 10 पात्र क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।
यह कार्यक्रम रेड क्रॉस गाजियाबाद के तत्वाधान में इनरव्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के सौजन्य से आयोजित किया गया। आयोजन का नेतृत्व रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने किया। पोषण पोटली के साथ सभी रोगियों को गर्म कम्बल भी भेंट किए गए, जिससे उन्हें शीतकाल में राहत मिल सके।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस ब्रांड एम्बेसडर डॉ. ऋचा सूद, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, रुचि गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, कोमल सिंह, निकिता त्यागी और बीना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। रेड क्रॉस की ओर से धवल गुप्ता, राकेश गुप्ता, अश्वनी शर्मा, एम.सी. गौड़, राजेश गुप्ता, राजेश गर्ग, आर.डी. शर्मा, विनम गोयल, आशिफ, कोमल गुप्ता, अनुराग अग्रवाल और प्रदीप गर्ग सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सहयोग दिया।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन में सामूहिक भागीदारी ही सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे प्रयास लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं और रोगियों को मानसिक तथा आर्थिक मजबूती प्रदान करते हैं। गाजियाबाद में चल रही यह सकारात्मक पहल आने वाले समय में टी.बी. मुक्त जनपद के लक्ष्य को अवश्य मजबूती देगी।







