Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए की बड़ी कार्रवाई—बसन्तपुर सैंतली, नवीपुर और शोभापुर क्षेत्र में 28 बीघा अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आज व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। 10 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन जोन-02 की टीमों ने मुरादनगर क्षेत्र में लगभग 28 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

प्रवर्तन प्रभारी के नेतृत्व में सुशील खारी की टीम ने खसरा संख्या 555, ग्राम बसन्तपुर सैंतली व नवीपुर बम्बा में लगभग 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में चल रहे अवैध विकास को हटाया। दूसरी कार्रवाई में अरुण चौधरी की टीम ने खसरा संख्या 27, ग्राम नवीपुर, पाइपलाइन रोड पर करीब 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया।

इसी प्रकार, योगेश शर्मा, मोहित त्यागी और अनुज त्यागी की संयुक्त टीम ने खसरा संख्या 486, पाइपलाइन रोड, शोभापुर बम्बा के निकट ग्राम नवीपुर स्थित लगभग 10 बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया। इसके अलावा, योगेन्द्र सिंह, सुधीर अग्रवाल और अनिल त्यागी की टीम ने खसरा संख्या 153, हनुमान मंदिर बम्बा रोड, शोभापुर–बसन्तपुर मार्ग पर लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही कॉलोनी को भी पूरी तरह ध्वस्त किया।

ध्वस्तीकरण के दौरान कॉलोनाइज़र द्वारा बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल, साइट कार्यालय और मिट्टी भराई सहित सभी अवैध निर्माण हटाए गए। स्थानीय विकासकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान बिना बाधा जारी रखा गया। प्राधिकरण के अभियंताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।