Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान ने संदीप त्यागी रसम को बनाया एनसीआर संगठन मंत्री

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के संरक्षण और विस्तार के लिए कार्यरत है, द्वारा गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केन्द्र में दो दिवसीय प्रेरणा एवं परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल द्वारा संदीप त्यागी रसम को प्रतिष्ठान का एनसीआर क्षेत्र का संगठन मंत्री घोषित किया गया।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक संरक्षक संत विजय कौशल, जैन संत आचार्य लोकेश मुनि, गुरु पवन सिन्हा और सीपी चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीनों संतजनों ने संदीप त्यागी रसम को आशीर्वाद स्वरूप गुलाब का पुष्प भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का उद्देश्य मंदिरों, मठों, गुरुद्वारों और जिनालयों को आस्था ही नहीं, बल्कि शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसी क्रम में संगठन विस्तार के तहत बी.एल. सोनी (रि. आईपीएस) को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में संदीप त्यागी रसम के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, गीता त्यागी, अरुण शर्मा, राजेश योगीराज, चरण सिंह, नीरज गोयल और सूबे सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संदीप त्यागी रसम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा, संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल और सह-संगठन मंत्री रवि कटारिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरे उतरेंगे। कार्यक्रम में केडी पाठक, रवि कटारिया और संजय शर्मा ने विभिन्न सत्रों का सफल संचालन किया।