Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस महानगर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। दोपहर 12 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, वहीं घंटाघर कपड़ा मार्केट में कार्यकर्ताओं ने आमजन को केक बांटकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान पार्षदों सहित महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों, पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने एकजुटता, संगठन विस्तार और कांग्रेस की मूल विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

मंच से संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि सोनिया गांधी का नेतृत्व देश की राजनीति में अनुकरणीय रहा है और उनकी सादगी, समर्पण व जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

इस मौके पर संगठन प्रभारी विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, प्रदेश सचिव एडवोकेट चंद्रपाल, महासचिव रविशंकर सूर्या सहित कई पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व महासचिव सतीश गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता को महानगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नेताओं ने उन्हें नए दायित्व पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर सिंह जाटव, विकास शर्मा, त्रिलोक, इस्माइल खां, सूर्यकांत, एडवोकेट चंद्रपाल, रविशंकर सूर्या, मोहम्मद कासिम, बाबूराम शर्मा, सुनील शुक्ला, बिट्टू गुजर, हीरालाल, सचिन विमल, राकेश जाटव, बिजेंद्र जाटव, हाफिज सलमानी, अब्दुल कादिर खान, अमर सिंह राठौर, मोहम्मद रियाज, माया देवी, रखी चतुर्वेदी, पंडित योगेश, डॉक्टर एल एन शर्मा, पवन शर्मा और हर्ष सूर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।