Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोरटी में मां भगवती के 10वें भव्य जागरण और भंडारे का सफल आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के राधा कृष्णापुरम कॉलोनी, ग्राम मोरटी में महामाई जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में मां भगवती के 10वें भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पिछले 9 वर्षों से आयोजित हो रहा यह वार्षिक आयोजन इस बार और भी अधिक उत्साह और भव्यता का केंद्र बना। जेएस फार्महाउस के स्वामी राजेंद्र त्यागी के सहयोग से इस वर्ष जागरण का आयोजन मोरटी स्थित उनके फार्महाउस में किया गया, जिसकी सभी कॉलोनीवासियों एवं समिति के सदस्यों ने सराहना की।

भजन गायक सुनील शुक्ला, चोखेलाल और अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अघोरी, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां कालरात्रि, मां दुर्गा, नरसिंह-प्रह्लाद जैसी आकर्षक झांकियों ने जागरण को विशेष रूप से मनमोहक बनाया। आयोजन में लगभग 2400–2500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के महासचिव ललित कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, अनंत देव हुड्डा, प्रेम सागर यादव, सलाहकार सुशील कुमार, संरक्षक सुखवीर पाल सहित कॉलोनी व ग्राम के अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग देकर आयोजन को एक उत्सव का रूप दिया। जागरण की भव्यता और अनुशासनपूर्ण व्यवस्था की सभी ने प्रशंसा की।

समिति के महासचिव ने कहा कि वे आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। पंडित सुनील शुक्ला ने भी समिति की निस्वार्थ भावना की सराहना करते हुए भविष्य में इसी तरह के आयोजन लगातार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।