Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में आज 9 दिसंबर 2025 को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे कार्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दिया।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने सोनिया गांधी के नेतृत्व, उनके संघर्ष और देश की राजनीति में दिए योगदान को नमन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का व्यक्तित्व त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल है, जिनसे हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, जयवीर सिंह, अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र शर्मा बबलू, राजीव शर्मा, सुबोध शर्मा, विजय सिंह तोमर, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डोली त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व पार्षद उमेश शर्मा, सविता जायसवाल, रूबी मलिक, राजाराम भारती, पीसीसी सदस्य रियाजू अहमद, सैफी इरफान, अनवार कुरैशी, आबिद अली, पंडित सुरेंद्र दौसा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, उदय सिंह पाल, एस.बी. सिंह, हरिंदर सिंह बाबा, मुकेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। जिला कांग्रेस परिवार ने संकल्प लिया कि संगठन को मजबूती देने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कांग्रेसजनों की एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।