Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अशोक नगर डेरियों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, महापौर ने मौके पर खड़े होकर कराया पशुओं का कब्जा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अशोक नगर क्षेत्र में अवैध डेरियों से उत्पन्न हो रही गंदगी और नालों में लगातार भर रहे गोबर की शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। होली चाइल्ड स्कूल के पास संचालित एक अवैध डेरी पर महापौर सुनीता दयाल ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्वयं कार्रवाई कराई। डेरी संचालकों ने विरोध करते हुए दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद महिला पुलिस को बुलाया गया और सभी पशुओं को नंदनी पार्क गौशाला में भेज दिया गया।

लंबे समय से अशोक नगर की डेरियों से गोबर सीवर और नालों में डाले जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण कलकागढ़ी चौक और पुराने शहर के नालों में जाम की गंभीर स्थिति बनी रहती है। होली चाइल्ड स्कूल से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक नालों में जमा हो रहे लाखों टन गोबर को निकालने में नगर निगम को भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर नया नाला निर्माण भी जारी है, जिसमें लगातार डेरियों का गोबर पहुंचना बड़ी बाधा बन रहा है।

कार्रवाई के बाद महापौर ने अशोक नगर की दो अन्य बड़ी डेरियों को भी नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह की अंतिम चेतावनी दी है। समय सीमा के बाद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर इन डेरियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि डेरी संचालन पर आपत्ति नहीं है, लेकिन शहर के बीचोंबीच अवैध डेरियों के कारण गंदगी फैलाना, सीवर-नाले जाम करना और ग्रीन बेल्ट में गोबर डालना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा, सफाई और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सभी डेरियों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।