Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की जिम्मेदारी विजयपाल चौधरी को, दो बड़े राज्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई भूमिका

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य विजयपाल चौधरी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” का प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय OBC संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल ने चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने का दायित्व दिया है।

इसके साथ ही चौधरी को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी भूमिका प्रदान करते हुए दो प्रमुख राज्यों—पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश—के लिए नेशनल ऑफिस बैरियर की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह उत्तर प्रदेश के नेता के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता और मजबूत जनाधार का प्रमाण माना जा रहा है।

विजयपाल चौधरी ने वरिष्ठ नेतृत्व के इस निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह इसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, संविधानिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

चौधरी की यह नियुक्ति कांग्रेस के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय भागीदारी से दोनों राज्यों में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।