Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा ने प्रदीप चौहान, प्रीति चंद्रा राय और देवेंद्र गिरी को सौंपी प्रांतीय परिषद सदस्य की जिम्मेदारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, संगठन चुनाव 2024–25 के तहत भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गाजियाबाद महानगर से तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं — प्रदीप चौहान (मुरादनगर विधानसभा), प्रीति चंद्रा राय (शहर विधानसभा) और देवेंद्र गिरी (साहिबाबाद विधानसभा) — को प्रांतीय परिषद सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर जारी इस सूची को संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

घोषणा के बाद गाजियाबाद महानगर भाजपा में प्रसन्नता का माहौल रहा। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मयंक गोयल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को यह दायित्व मिला है, उन्होंने वर्षों से निष्ठा, प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत किया है। यह चयन उनके संगठनात्मक कौशल और निरंतर योगदान का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनकी नियुक्ति से महानगर का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रांतीय परिषद में गाजियाबाद महानगर को मिली यह प्रतिनिधित्व भूमिका संगठन के भविष्य को सुदृढ़ करेगी। उनका मानना है कि योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना भाजपा की संगठनात्मक परंपरा और कार्यकर्ता सम्मान नीति को दर्शाता है।

घोषणा के बाद पूरे महानगर में उत्साह का माहौल दिखा और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। तीनों नवनियुक्त सदस्यों के चयन को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और भविष्य की योजनाओं के लिए सकारात्मक कदम