Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर ने रुक्मणी मोदी महिला इंटर कॉलेज में लगाई सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इन्सीनेटर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर द्वारा 9 दिसंबर 2025 को रुक्मणी मोदी महिला इंटर कॉलेज में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इन्सीनेटर की स्थापना का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंजू शिवाच, विधायक मोदीनगर, रहीं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता में मील का पत्थर साबित होगी।
क्लब की ओर से रोटेरियन वरुण शर्मा (अध्यक्ष), रुचि शर्मा और रोटेरियन सुरेंद्र अरोड़ा (सचिव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ऋचा सूद, सामाजिक कार्यकर्ता और रेडक्रॉस गाजियाबाद की ब्रांड एम्बेसडर (मासिक धर्म स्वच्छता अभियान), ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक संवाद किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़-नाटक और सांस्कृतिक नृत्य ने मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर सार्थक संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं की प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर रुचि शर्मा ने विद्यालय को 15 कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की, जिससे छात्राओं के डिजिटल शिक्षण को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने आगामी प्रमुख प्रोजेक्ट सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की भी घोषणा की, जो बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

रेड क्रॉस की ओर से डॉ. सुभाष गुप्ता ने इस पहल की प्रशंसा की और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार किया गया स्वादिष्ट नाश्ता अतिथियों को परोसा गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर ने कहा कि समाज सेवा, महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।