Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने गाजियाबाद में जारी की महत्वपूर्ण अपील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राष्ट्रीय लोकदल ने गाजियाबाद लोकसभा एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से SIR अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु तत्काल फॉर्म जमा करने की अपील की है। पार्टी ने कहा है कि मतदाता पहचान सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना सभी पात्र नागरिक अपने दस्तावेज समय पर जमा करें।

राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश के मुख्य सदस्य इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि SIR के अंतर्गत नए वोट बनवाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता अपने दो फोटो के साथ निर्धारित फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास तुरंत जमा करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार नागरिकों को संविधान द्वारा प्राप्त सर्वोच्च अधिकारों में से एक है, जिसे सुरक्षित रखना हर मतदाता की जिम्मेदारी है।

अपील में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक, माताएँ, बहनें, युवा साथी और पार्टी में आस्था रखने वाले नागरिक सक्रिय रूप से इस कार्य में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि सभी पात्र निवासी बिना देरी किए अपने दस्तावेज पूरे करें और नाम जुड़वाकर आगामी चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय लोकदल की इस पहल का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और गाजियाबाद के प्रत्येक पात्र नागरिक को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। पार्टी ने पुनः सभी से समय पर वोट बनवाने की अपील की है।