Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद द्वारा आयोजित 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 09 दिसंबर 2025 को श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, लोहिया नगर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खेल ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव ने की तथा संचालन पूनम शर्मा ने किया।

आयोजन की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी राजकुमार (जिला व्यायाम शिक्षक) एवं प्रीति सिंह (जिला व्यायाम शिक्षिका) ने सफलतापूर्वक निभाई। जनपद के पाँचों ब्लॉकों से आई बालक–बालिका टीमों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियाँ उनके व्यक्तित्व विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सिद्ध किया है कि वे राज्य ही नहीं, देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव ने कहा कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर विद्यार्थी नई ऊँचाइयों को छूते हैं। यह आयोजन बच्चों की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।
सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडे ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों के सपनों और प्रयासों का उत्सव है, जहाँ जीतने वाले प्रेरणा बनते हैं और भाग लेने वाले सीखते हैं।

कार्यक्रम में अनेक अधिकारी, शिक्षण–कर्मचारी और विशिष्ट जन उपस्थित रहे जिनमें नरेन्द्र कुमार बिल्लू, अनुज त्यागी, विकास कुमार बघेल, जमुना प्रसाद, इश्क लाल, सर्वेश कुमार, विश्वजीत राठी, अभिषेक यादव, महिमा दयाल, कविता चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और अभिभावक शामिल रहे।

ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन से भरपूर यह आयोजन गाजियाबाद की शैक्षिक–क्रीड़ा प्रतिभा को नया मंच और नई पहचान देने में सफल रहा।