Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेरठ में हुआ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पश्चिम यूपी टैलेंट हंट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया साक्षात्कार

यूपी – मेरठ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए चलाए जा रहे टैलेंट हंट अभियान के तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश ज़ोन का साक्षात्कार सत्र आज मेरठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम यूपी के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और प्रवक्ता पद के लिए इंटरव्यू दिया।

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी डॉ. संजीव शर्मा, अवनीश काजल और नसीम खान ने निभाई, जो पूरे आयोजन के कनवीनर के रूप में उपस्थित रहे। साक्षात्कार लेने वाले पैनल में पवन दीक्षित और बी.के. त्रिपाठी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के विचार, प्रस्तुति और संगठनात्मक समझ का मूल्यांकन किया।

इस आयोजन में मेरठ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए, जिनमें रंजन शर्मा (महानगर अध्यक्ष), जाहिद अंसारी (पूर्व महानगर अध्यक्ष), धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान और महिला कांग्रेस नेता रीना शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। गाजियाबाद से भी कई प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे, जिनमें पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस नेता पूजा चड्ढा, राजेंद्र शर्मा, हरिओम गुप्ता, लालमन पाल, अमित बंटी, सूर्यकांत, चंद्रपाल नीम, रत्नाकर पांडे, गिरीश शर्मा और प्रेम प्रकाश चीनी शामिल रहे।

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरे दिन चली, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने कांग्रेस की नीतियों, जनसरोकारों और अपने विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि टैलेंट हंट कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है, जो संगठन में नई ऊर्जा, नए चेहरे और मजबूत विचारधारा वाले प्रवक्ताओं को आगे लाने का मंच प्रदान कर रही है। इस प्रयास से पार्टी के प्रवक्ता तंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।