Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आई एम ए वेस्ट गाजियाबाद ने महिलाओं के स्वास्थ्य और खेलों के महत्व पर फ्रेंडली मैच का आयोजन किया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 7 दिसंबर 2025। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिला स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आई एम ए वेस्ट गाजियाबाद द्वारा एक फ्रेंडली बॉक्स क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आई एम ए गाजियाबाद, आई एम ए नोएडा एक्सटेंशन और आई एम ए वेस्ट की टीमों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पी.एन. चौधरी और सचिव राहुल गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आई एम ए गाजियाबाद की ओर से टीम में डॉ. अल्पना कंसल, अर्चना शर्मा, सीमा वार्ष्णेय, सीमा गुप्ता, किरण, अरुणा अग्रवाल, आकांक्षा कंसल, कनिका, नेहा पोद्दार, शालिनी अग्रवाल, एकता और भावना शामिल रहीं। टीम को डॉ. संदीप वार्ष्णेय व गोल्डी ने मार्गदर्शन दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ. एकता ने 84 रन नाबाद बनाए और वुमन ऑफ द मैच चुनी गईं।

टूर्नामेंट में आई एम ए गाजियाबाद प्रथम रनर-अप रही, जबकि सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने बताया कि बॉक्स क्रिकेट खेलना एक मज़ेदार अनुभव रहा, जिसने टीमों के बीच समन्वय और उत्साह को और मजबूत किया।

आई एम ए गाजियाबाद के सचिव राजीव त्यागी ने कहा कि ऐसे मैच जीवन में खेलों के महत्व को समझाते हैं और डॉक्टरों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों में बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, क्योंकि इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

इस आयोजन ने स्वास्थ्य, फिटनेस और परस्पर सहयोग की भावना को और सशक्त किया।