Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में पार्षद नीरज गोयल तीसरी बार हाउस अरेस्ट, व्यापारी नेताओं ने जताया समर्थन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पार्षद नीरज गोयल को मंगलवार को तीसरी बार पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने पर शहर के व्यापारी नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका समर्थन किया।

जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे के समय पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर हाउस टैक्स बढ़ोतरी के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की मांग की थी। उसी समय से पार्षद नीरज गोयल और पूर्व पार्षद जाकिर अली को मुख्यमंत्री के आगमन पर बार-बार हाउस अरेस्ट किया जा रहा है।
आज मुख्यमंत्री की नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान भी पुलिस ने पार्षद नीरज गोयल (सीताराम बाजार) को उनके आवास पर पुनः हाउस अरेस्ट कर लिया।

हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता—सुभाष छाबड़ा, अशोक चावला, राकेश स्वामी, कर्मवीर नागर, रजनीश बंसल, सुरेश गुप्ता, अधिवक्ता नवीन अग्रवाल, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मुकेश कुमार, आलोक गोयल, गोपाल अग्रवाल, तथा किराना मंडी से अवधेश सिंघल अपने सहयोगियों के साथ नीरज गोयल के आवास पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से बढ़ाया गया हाउस टैक्स आम नागरिकों पर भारी बोझ है और मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए राहत देनी चाहिए।

पार्षद नीरज गोयल ने हाउस अरेस्ट करने आए पुलिसकर्मियों और मिलने पहुंचे सभी प्रतिनिधियों का फूल भेंट कर स्वागत किया।
उधर, पार्षद हिमांशु शर्मा एवं पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के कई सदस्य नीरज गोयल से मिलने के लिए उनके आवास की ओर निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी उनके कार्यालय पर ही रोक दिया।

हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध और पार्षदों को बार-बार हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।