Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मांडला में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मांडला (पुरकाज़ी)। ग्राम मांडला में राष्ट्रीय किसान यूनियन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संदीप कुमार के आवास पर किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और ट्रैक्टर यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए किसानों और मजदूरों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों—विशेष रूप से गन्ना मूल्य, किसानों के लंबित भुगतान, ग्रामीण श्रमिकों की समस्याएं और क्षेत्रीय शिकायतों—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान यूनियन हमेशा सर्वसमाज, सर्वधर्म, किसान, मजदूर, शोषित और पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा किसी पर भी अन्याय होने पर संगठन न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी किसानों से एकजुट रहने और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल सिंह दरोगा, जिला अध्यक्ष नरेशपाल सिंह सिमर्थी, महानगर अध्यक्ष प्रधान अली जैदी, गौतम कश्यप (हरिनगर), ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाज़ी ओमप्रकाश गोधना सहित अनेक पदाधिकारी और क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों की बड़ी भागीदारी रही, जिसने संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

बैठक के दौरान महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। पंजाब सिंह (मांडला) को ब्लॉक अध्यक्ष (युवा) तथा पवन सिंह को ग्राम अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत खाटाना ने किया, जबकि अध्यक्षता विजयपाल सिंह (मांडला) ने की।

कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उनके संघर्ष और नेतृत्व को सराहा।