Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

बाला सिद्ध त्रिपुरा सुंदरी देवी मंदिर में वार्षिक भंडारा संत सम्मेलन संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, प्राचीन सिद्ध पीठ बाला सिद्ध त्रिपुरा सुंदरी देवी मंदिर, दिल्ली गेट में रविवार, 7 दिसंबर 2025 को वार्षिक भंडारा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर की शाखा द्वारा किया गया। यह आयोजन ब्रह्मलीन श्रीमहंत श्याम गिरि के शिष्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत परमानंद गिरि की परंपरा में आयोजित किया गया, जिसमें महंत गिरीशानंद गिरि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य गुरुदेव श्रीमहत प्रेम गिरि, सभापति श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने की, जबकि श्रीमहंत नारायण गिरि के आशीर्वाद से यह वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। संत सम्मेलन में देशभर के विभिन्न पीठों, अखाड़ों और मंदिरों से पधारे साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, शुक्रताल, हरियाणा तथा राजस्थान से आए अनेक संतों ने दर्शन दिए। प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि, महंत जगदीश गिरि (गोगाजी मंदिर तेलवाड़ा), महंत धीरेन्द्र पुरी, महंत बजरंग गिरि (टप्पल), महंत श्याम गिरि (भद्रकाली), साध्वी कैलाशानंद गिरि, साध्वी गिरजानंद गिरि, राम स्वामी गिरि, अतुल गिरि, कार्तिक गिरि, विजय गिरि सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। विधायक संजय शर्मा, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, दूधेश्वर सेवा समिति के विजय मित्तल, शिवम गिरिराज, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुनील नागर सहित अनेक भक्तों ने संतों के सान्निध्य में दर्शन किए।

कार्यक्रम का संचालन बीके शर्मा ने किया। संत सम्मेलन के उपरांत सभी संतों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महंत गिरीशानंद गिरि ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।