Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए कार्यशाला का किया आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर की उपस्थिति में नेहरू नगर स्थित गाजियाबाद नगर निगम की ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारीगण तथा निगम की टीम को सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण तथा प्रतिबंध पर विस्तृत जानकारी दी गई।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने सिंगल यूज प्लास्टिक की एकत्रीकरण के साथ-साथ शहर में किस प्रकार कचरे का समाधान किया जा रहा है उसके बारे में बताया साथ ही किस प्रकार प्लास्टिक का पुनः उपयोग किया जा सकता है उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग करने के लिए कई कंपनियां सीएसआर के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का रीयूज कर रही है तथा योजनाबद्ध तरीके से शहर हित में कार्य किया जा रहा है जिससे ना तो प्रदूषण बढ़ेगा और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल भी सही कार्य में किया जा सकेगा।
महापौर आशा शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों अधिकारी गणों तथा स्वयं सेवक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया और किस प्रकार के प्लास्टिक को बैन किया गया है और किस प्रकार रिसाइकल कर प्लास्टिक का उपयोग किया जाना है इसके बारे में भी विस्तृत रूप से  बताया। कार्यशाला में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं पार्षदों के साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग से उत्सव शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।