यूपी – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के गाजियाबाद आगमन पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने हिंडन एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासनिक तैयारियों, सरकारी तंत्र की ज़िम्मेदारियों और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के उपरांत डॉ. अनिल अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, गौतमबुद्धनगर लोकसभा से सांसद महेश शर्मा की माताजी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए नोएडा पहुंचे। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंडन एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल के मीडिया सलाहकार एवं खाद्य निगम सदस्य राहुल गोयल तथा भाजपा कार्यकर्ता योगेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के साथ संवाद बेहद सकारात्मक रहा और एसआईआर अभियान के सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक सशक्त करना है।







