Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में 44वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 44वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, मेरठ रोड गाजियाबाद में आयोजित समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे।

बालक वर्ग के फाइनल में मेरठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को 21-15, 21-19 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। सहारनपुर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि गाजियाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।

बालिका वर्ग में गाजियाबाद की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ को 23-21, 21-11 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल तथा शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रमुख ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 7000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 5000 रुपये और ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रही टीम को 3000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल शूटिंग बॉल फेडरेशन के महामंत्री रविंद्र तोमर ने की। अमरजीत बिडडी, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल, मदनपाल सिरोही, हुकम सिंह पुंडीर और रणवीर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जीतराज तोमर ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।