Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय वाणिज्य मेला सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, जो विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी शिक्षण नेटवर्क है और देशभर में 22,000 से अधिक विद्यालय संचालित करता है, विद्यार्थियों में संस्कार, स्किल और रचनात्मकता विकसित करने हेतु सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में विद्या भारती मेरठ प्रांत द्वारा 06 एवं 07 दिसंबर 2025 को दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर में प्रांतीय वाणिज्य मेले का आयोजन किया गया।

मेले में 16 जिलों के 33 विद्यालयों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रश्नमंच, प्रदर्श एवं पत्रवाचन जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए और संस्थान का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा ने की। समापन समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु शिक्षा, कौशल और राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रांत स्तर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कॉमर्स विषय के प्रति रुचि जागृत करना और रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में सभी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग भी की गई, जिसमें कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े विभिन्न करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया गया।

समापन समारोह में प्रांतीय मंत्री राम वरुण, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख शिव कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कुनाल त्यागी, प्रबंधक दीपांशु पाल, प्रधानाचार्य विपिन राठी, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार समेत सभी आचार्य उपस्थित रहे।