Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

SIR अभियान बैठक में डिप्टी सीएम बोले— भाजपा में अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। संचालन बॉबी त्यागी ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा की अगुवाई में विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला मोर्चा संयोजिका अनिता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिलक वंदन किया। स्वागत क्रम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, बृजभूषण पंडित और सुनील शर्मा ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम से शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और मेहनत के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान को गति देने का आह्वान किया और कहा कि हर कार्यकर्ता को 12 घरों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाया जाएगा।

सभा की प्रस्तावना देते हुए मयंक गोयल ने SIR को लोकतंत्र का महायज्ञ बताया। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि गाजियाबाद इस अभियान में परिणाम आधारित मॉडल प्रस्तुत करेगा। सुभाष यदुवंशी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भाजपा की असली ताकत बताया, जबकि सतपाल सैनी ने शुद्ध मतदाता सूची को लोकतंत्र की नींव कहा। नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद संगठन की अनुशासन क्षमता की प्रशंसा की और सांसद अतुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को विजय का असली वाहक बताया।

अंत में मयंक गोयल और चैनपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों को डिप्टी सीएम से सम्मानित कराया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।