Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जग्गी परिवार में सम्पन्न हुआ शुक्राने का अखंड पाठ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रीत सिंह जग्गी के निवास पर आयोजित शुक्राने का अखंड पाठ श्रद्धा और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ 5 दिसंबर को प्रारंभ हुआ, जिसकी समाप्ति 7 दिसंबर को कीर्तन दरबार के साथ हुई। समापन अवसर पर कीर्तन की हजूरी दशमेश दरबार के ज्ञानी प्रभजोत सिंह और ज्ञानी हरप्रीत सिंह बटाला ने निभाई। उनकी कीर्तन सेवा को संगत ने अत्यंत सराहा।

अखंड पाठ के पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और गुरुवाणी का आनंद लिया। इस शुभ अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा, एस.पी. सिंह, रवींद्र सिंह जोली, इंद्रजीत टीटू, जसबीर सिंह, अजय चोपड़ा, रवींद्र आर्या, गगन अरोरा, गुरप्रीत सिंह रम्मी सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान संगत ने सामूहिक अरदास में भाग लिया और समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना की कामना की। पूरा वातावरण गुरुवाणी की सुरम्य धुनों और भक्ति रस से सराबोर रहा।

समापन पर हरप्रीत सिंह जग्गी ने सभी मेहमानों, संगत तथा सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि गुरु कृपा से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि संगत का सहयोग और आशीर्वाद ही कार्यक्रम की वास्तविक शक्ति है।