Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हापुड़ : श्री बाला जी महाराज मेहंदीपुर वाले के संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़ में महावीर दल, चंडी रोड स्थित श्री बाला जी दरबार में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर–दराज़ से आए भक्तों ने भाग लिया। संकीर्तन का संचालन गुरुदेव सुशांत तोमर के विख्यात प्रवचनों के साथ सम्पन्न हुआ।
मुकुल गोयल एवं रेशू गोयल, मेरठ ने बताया कि संकीर्तन में गुरुदेव सुशांत तोमर ने भक्तों को जीवन में परमार्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मेरे साथ जो चलता रहेगा, मैं उसे कभी संकट में नहीं पड़ने दूंगा। आज का संकट भी कल इंसान ही था। हमारे कर्म उत्कृष्ट नहीं रहे तो कहीं हम भी कल संकट न बन जाएँ। परमार्थ के अलावा संसार में सब कुछ व्यर्थ है। बाबा के दरबार में सभी संकट दूर होते हैं।”

कार्यक्रम में बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावटी, देवभूमि, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद एवं दादरी से भारी संख्या में भक्त पहुंचे।

संकीर्तन में सिंहराज, जितेंद्र, रविन्द्र, राजेंद्र, इंद्रजीत, सुशीला देवी, रेनू, सुदेश, रामकली, दिव्य, बिपुल, भारत, युग, प्रशांत, नितीन उर्फ मोनू, शलभ, राजू मंत्री, बृजेश गहलोत, आशा देवी, मुन्नी देवी, डिम्पल, कामनी और शिवा सहित कई भक्तों ने भाग लिया।

सभी भक्तों ने बाबा बाला जी मेहंदीपुर वाले का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम देर तक भक्ति और श्रद्धा के माहौल में चलता रहा।