Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अधिवक्ता परिषद गाजियाबाद इकाई द्वारा संविधान दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद न्यायालय परिसर स्थित बार सभागार में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की गाजियाबाद इकाई द्वारा संविधान दिवस एवं अधिवक्ता दिवस के अवसर पर भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में संविधान में अंकित चित्रों को अलग-अलग प्रदर्शित कर उनके ऐतिहासिक महत्व और उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन बार अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी तथा अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत के कोषाध्यक्ष कमल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष ने संविधान की जीवंतता, उसकी प्रासंगिकता और आधुनिक समय में उसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे। वहीं कमल सिंह ने संविधान में किए गए संशोधनों, उसके सतत विकास और इसमें निहित कर्तव्यों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिवक्ताओं से संविधान की आत्मा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र मंत्री विपिन त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता के.पी. सिंह और आशा भी शामिल रहे। इसके बाद चंचल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम’ गीत से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। युवा अधिवक्ता प्रिया, प्रियंका, शिखा और नम्रता शर्मा द्वारा बनाई गई ‘न्याय मम धर्म’ विषयक आकर्षक रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनी में योगेश कौशिक ने संविधान में वर्णित चित्रों की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की, वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य केतु सिंह ने संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले सभी हस्ताक्षरकर्ताओं के बारे में जानकारी साझा की। आने वाले अधिवक्ताओं का स्वागत सुनीता वर्मा और आभा ने किया।

सारिका त्यागी, मोहनीश जयंत, पूजा एवं अतुल्य त्यागी ने बताया कि अधिवक्ता परिषद द्वारा इसी प्रकार की संविधान जागरूकता प्रदर्शनी विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरुण कुमार ने किया तथा अंत में इकाई अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में पूर्व बार अध्यक्ष दर्शनानंद गौर, राकेश त्यागी, अमरपाल तेवतिया, नेपाल सिंह सिसोदिया, सुभाष सिसोदिया, ओमेश्वर त्यागी, किशोर कुमार, सोमेश त्यागी, मनोज सिसोदिया सहित टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन मित्तल, शिवकुमार गुप्ता, विनीत त्यागी, अंकित मित्तल तथा अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।