Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रॉयल किड्स स्कूल में शिव विवाह का भव्य मंचन, दिव्यता और भक्ति से खिल उठा पांडाल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद, 6 दिसंबर राजनगर सेक्टर–7 स्थित रॉयल किड्स स्कूल में लायन क्लब गाजियाबाद हिंडन रिवर के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के तीसरे दिन शिव–पार्वती विवाह प्रसंग की अद्भुत प्रस्तुति हुई। व्यास पीठ से कमल नयन शास्त्री ने दिव्य कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उनकी मधुर वाणी में प्रस्तुत शिव विवाह की कथा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मंचित शिव विवाह रहा, जिसका निर्देशन कथा संयोजक लायन राजेश गर्ग ने किया। मनोहारी वेशभूषा, पारंपरिक संगीत और जीवंत अभिनय ने वातावरण को दिव्य बना दिया। कलाकारों ने शिव बारात का सजीव चित्रण किया, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और अन्य देवगणों से लेकर ओघड़ बाबा तथा भूत–प्रेतों तक सभी पात्रों का प्रभावी रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया। दर्शकों ने इसे कैलाश पर्वत पर आयोजित दिव्य बारात जैसा आध्यात्मिक अनुभव बताया।

इस पावन अवसर पर गाजियाबाद के कई प्रतिष्ठित सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में लायन वी.डी.जी. 1 अदित्या गुप्ता, लायन वी.डी.जी. 2 नवनीत अग्रवाल, सुरेंद्र सहगल (ट्रस्टी, मनन धाम), ललित जायसवाल (अध्यक्ष, कवि नगर रामलीला कमेटी), अजय जैन (वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष, रामलीला समिति), गुलशन बजाज, विवेक मित्तल, प्रेमचंद गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, नीरज त्यागी और विनीत शर्मा सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

महोत्सव आयोजकों ने बताया कि अगले दो दिनों में विशेष कथा प्रसंग और भक्ति कार्यक्रम जारी रहेंगे। 7 दिसंबर को भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कथा संयोजक लायन राजेश गर्ग, रवि प्रकाश गुप्ता, विजय गर्ग, दीपक अग्रवाल और अतुल भूषण ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।