Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद, 6दिसंबर महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर उनके जीवन, विचारों और योगदान को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने किया।

सभागार में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विचारों को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, कोषाध्यक्ष त्रिलोक, उपाध्यक्ष जगतार भट्टी, उपाध्यक्ष इस्माइल, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी, महासचिव रवि शंकर सूर्या, नामधारी निर्मल सिंह और हर्ष सूर्या के वक्तव्य प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें रविंदर चौधरी, मोहम्मद कासिम, हरिराम, पवन शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष विजेंदर जाटव, उपाध्यक्ष राकेश कुमार जाटव, पंडित योगेश शर्मा, रमित गर्ग, एडवोकेट कमलेश कुमारी, निजामुद्दीन शाकिर उर्फ छोटे मियां, नन्द किशोर, माखन सिंह, निर्मल सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, चरणजीत सिंह और अजयपाल सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।