Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

44वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज़

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 6 दिसंबर एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, मेरठ रोड गाजियाबाद में 44वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, इंटरनेशनल शूटिंग बॉल फेडरेशन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजयपाल सिंह, प्रमुख अध्यक्ष, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा की गई।

कार्यक्रम में एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर, अंकित चौधरी, धरमेंद्र चौधरी और अरुण भुल्लन सहित कई खेल प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महासचिव जीत राज तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 बालिका एवं 12 बालक वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। राज्यस्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य शूटिंग बॉल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

पहले दिन खेले गए मैचों में बालिका वर्ग में गाजियाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्नाव को 21-16 से पराजित किया। वहीं मुजफ्फरनगर ने तेज तर्रार खेल दिखाते हुए प्रतापगढ़ को 21-8 से आसानी से मात दी। बालक वर्ग में भी मुकाबले रोमांचक रहे। मेरठ देहात ने प्रयागराज को 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मेरठ शहर ने गाजीपुर को 21-11 से और मैनपुरी ने गौतम बुद्ध नगर को 21-15 से हराया। प्रतापगढ़ ने आजमगढ़ को 21-15 से मात देकर अपनी जीत पक्की की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह, दमखम और टीम भावना ने मैदान का माहौल जीवंत बनाए रखा। सभी मैच निष्पक्षता एवं खेलभावना के साथ संपन्न हुए।

चैंपियनशिप का समापन 7 दिसंबर की शाम 5 बजे होगा, जहां विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता प्रदेश में शूटिंग बॉल खेल को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।