Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शालीमार गार्डन में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, दो स्थानों पर ढहाया निर्माण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राधिकरण ने शुक्रवार को शालीमार गार्डन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण किया।

पहली कार्रवाई भूखण्ड संख्या 775, शालीमार गार्डन एक्स-1, साहिबाबाद में की गई, जहां स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए छठे तल पर अवैध रूप से कॉलम तैयार किए जा रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन कॉलमों को ध्वस्त कर दिया।

दूसरी कार्रवाई भूखण्ड संख्या 499ए, शालीमार गार्डन एक्स-1 में की गई, जहां भूतल पर निर्मित अवैध व्यावसायिक दुकानों को गिराने की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण की टीम के पहुंचते ही स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें नियंत्रण में किया गया और कार्रवाई बिना किसी व्यवधान के पूर्ण की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर्स के साथ प्राधिकरण पुलिस बल एवं थाना शालीमार गार्डन की पुलिस टीम मौजूद रही।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र से विचलन एवं अवैध निर्माण पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।