यूपी – गाजियाबाद, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी-4 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, महानगर महासचिव राजन कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष नरेश बत्रा, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवदत्त धाम, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान तथा नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित उपस्थित रहे।
इसके अलावा मुरादनगर नगर अध्यक्ष शोएब चौधरी, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, ताहिर हुसैन, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष विवेक त्यागी, बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्षद मोहम्मद कल्लन, चंद कुरैशी, पूरन सिंह, खालिद बुखारी, मोहम्मद अजीज खान, राजेश यादव, दिलीप शर्मा, गौरव तिवारी, पुनीत वर्मा, सौदान गुर्जर, मोहम्मद निसार, साजिद सैफी और अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।







