Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एमएसएमई नौकरी पंजीकरण हेतु ब्लू डॉट थॉन का आयोजन, 50 उद्यमियों ने 900 रिक्तियां की पोस्ट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, आईटीआई गाजियाबाद, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एमएसएमई क्षेत्र के लिए अभिनव एआई-सक्षम स्थानीय हायरिंग परियोजना के तहत ब्लू डॉट थॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त उद्योग सभागार में हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन और एकस्टेप फाउंडेशन द्वारा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) गाजियाबाद चैप्टर के सहयोग से किया गया।

इस विशेष पहल का उद्देश्य स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को कुशल नौकरी चाहने वालों से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना, रोजगार अवसरों को बढ़ाना और उद्योगों की कार्यक्षमता में सुधार करना है। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद, श्रीनाथ पासवान तथा आईआईए गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन में एमएसएमई की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हायरिंग प्रक्रिया को सरल बनाना समय की जरूरत है।

ब्लू डॉट बेस्ड ऑनेस्ट प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 एमएसएमई इकाइयों ने कुल 900 नौकरी के अवसर पंजीकृत किए, जो गाजियाबाद में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ऑनलाइन एआई-असिस्टेड जॉब ओपनिंग पहल है। यह प्रयास स्थानीय रोजगार बाजार को सशक्त करने और नियोक्ताओं तथा इच्छुक युवाओं के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में आईआईए गाजियाबाद चैप्टर से हर्ष अग्रवाल, संजय गर्ग, यश जुनेजा, मनीष मदान, विनीत माहेश्वरी, मौसम बाटला, अंकित सिंघल, देवेंद्र गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे। हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन से रश्मि, देवाशिष दुबे, श्रीधर पटवारी तथा एकस्टेप फाउंडेशन से आदर्श कुमार समेत विभिन्न HR प्रबंधक और उद्योग प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह आयोजन स्थानीय हायरिंग को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़कर गाजियाबाद को रोजगार नवाचार का अग्रणी मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।