Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

64वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट पुरुष बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 44 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, नेहरू वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में शुक्रवार, 05 दिसम्बर 2025 को 64वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट पुरुष बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। राज्य की कुल 44 टीमों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच दोपहर 3 बजे आगरा व जौनपुर के बीच खेला गया।

इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों—गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, सोनभद्र, बलिया, मेरठ, जौनपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, अयोध्या, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, उन्नाव, झांसी, बागपत, बुलंदशहर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, गौतमबुद्ध नगर, बहराइच, मथुरा, आजमगढ़, मिर्जापुर व शाहजहांपुर—की टीमें एक-दूसरे से मुकाबला कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश पुलिस, बीएचयू, एएमयू, लखनऊ विश्वविद्यालय, बीएलडब्ल्यू, उत्तर पूर्वी रेलवे, सशस्त्र सीमा बल, आरडीएसओ और ट्रिपल टैंक अकादमी गाजियाबाद की टीमें भी भाग ले रही हैं।


05 दिसम्बर 2025 को खेले गए मैचों के परिणाम

  1. आगरा बनाम जौनपुर – आगरा ने 46-27 से जीत दर्ज की
  2. झांसी बनाम वाराणसी – वाराणसी 48-21 से विजयी
  3. कासगंज बनाम उन्नाव – कासगंज ने 43-41 से करीबी जीत ली
  4. अमरोहा बनाम गाजियाबाद – गाजियाबाद ने 53-19 से शानदार जीत दर्ज की
  5. अयोध्या बनाम गौतमबुद्ध नगर – गौतमबुद्ध नगर 65-35 से विजयी
  6. मैनपुरी बनाम लखनऊ विश्वविद्यालय – मैनपुरी 51-19 से जीता
  7. मिर्जापुर बनाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय – इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 42-29 से जीत हासिल की
  8. आजमगढ़ बनाम फर्रुखाबाद – फर्रुखाबाद ने 54-31 से जीत दर्ज की

06 दिसम्बर 2025 को खेले जाने वाले मैच

  • मुरादाबाद बनाम ट्रिपल टैंक अकादमी
  • बहराइच बनाम एटा
  • बागपत बनाम बुलंदशहर
  • शाहजहांपुर बनाम सीतापुर
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनाम बिजनौर
  • सहारनपुर बनाम सिद्धार्थनगर
  • आगरा बनाम झांसी
  • जौनपुर बनाम वाराणसी
  • हाथरस बनाम उन्नाव
  • अमरोहा बनाम मैनपुरी
  • अयोध्या बनाम मिर्जापुर
  • गौतमबुद्ध नगर बनाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय
  • आजमगढ़ बनाम मुरादाबाद
  • ट्रिपल टैंक अकादमी बनाम फर्रुखाबाद
  • बागपत बनाम शाहजहांपुर
  • गाजियाबाद बनाम लखनऊ विश्वविद्यालय