यूपी – गाजियाबाद, 6 दिसम्बर 2025 महामाई जनकल्याण सेवा समिति द्वारा राधा कृष्णापुरम कॉलोनी, ग्राम मोरटी (राजनगर एक्सटेंशन के समीप) में मां भगवती के दसवें भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन आज किया जा रहा है। समिति पिछले नौ वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है, जिसे कॉलोनीवासी उत्सव की तरह मनाते हैं। भक्तों और स्थानीय निवासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन में विभिन्न लोकप्रिय भजन गायकों द्वारा देवी गीतों की प्रस्तुति होगी, वहीं विभिन्न कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें अघोरी, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां कालरात्रि, मां दुर्गा और नरसिंह भगवान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भंडारे में सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के आयोजन में समिति के महासचिव ललित कुमार दीक्षित तथा समिति सदस्यों के साथ कॉलोनी और ग्राम मोरटी के अनेक ग्रामीण सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्रा, उपकोषाध्यक्ष अनंत देव हुड्डा, सांस्कृतिक महामंत्री प्रेम सागर यादव, प्रमुख सलाहकार सुशील कुमार, संरक्षक सुखवीर पाल, अध्यक्ष राहुल त्यागी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदीप कुमार यादव, अरुण त्यागी, कांति प्रसाद ग्राम प्रधान मोरटी, प्रिंस त्यागी, सुशील त्यागी, अनिल त्यागी, ओमपाल सैनी, विनोद कुमार, राज सोम, सोहन सिंह, राहुल गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, बंगाली दादा, सौरभ चौधरी, नीरज त्यागी, संजय गुप्ता सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों व संस्थानों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।
महामाई जनकल्याण सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, कॉलोनीवासियों एवं ग्रामवासियों से मां भगवती के इस भव्य जागरण एवं भंडारे में सादर आमंत्रित होने की अपील की है।







