यूपी – गाजियाबाद, 44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक/बालिका उत्तर प्रदेश खो-खो टीम के चयन हेतु ट्रायल 7 दिसम्बर 2025 को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, मरियम नगर, नंदग्राम में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल प्रातः 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से बालक-बालिका प्रतिभागी अपने चयन हेतु पहुंचेंगे।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनकर्ता भी मौजूद रहेंगे, जो प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम का चयन करेंगे। चयनित टीमें 31 दिसम्बर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस ट्रायल का आयोजन जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा किया जा रहा है। ट्रायल के इंचार्ज प्रवीण कुमार और भूपेंद्र सिंह होंगे। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कपिल शर्मा तथा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या लिना कैठरथ द्वारा कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।
जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद की अध्यक्ष ऋचा सूद, अरुण त्यागी, सुनील वशिष्ठ, जुगेश वर्मा, नरेश कुमार और अशोक नागर ने आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह ट्रायल राज्य भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।






