Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विजयनगर में गाजियाबाद का तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, जनवरी में होगी शुरुआत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद नगर निगम सीमा के भीतर तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। विजयनगर स्थित सिद्धार्थ विहार में बन रहे इस सेंटर की तैयारियाँ तेज़ी से जारी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर अधिकारी निर्माण कार्यों में तेजी ला रहे हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी के अनुसार यह तीसरा एबीसी सेंटर लगभग 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 299.45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन 50 श्वानों के बधियाकरण की क्षमता वाला यह सेंटर शहर की बड़ी जरूरत को पूरा करेगा।

निर्माण से संबंधित लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और बिल्डिंग तैयार है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक तथा प्लंबिंग का अंतिम चरण का कार्य जारी है। नगर आयुक्त ने बताया कि जनवरी से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा तीन एबीसी सेंटर संचालित किए जाएंगे, जिनसे प्रतिदिन 100 से अधिक श्वानों का बधियाकरण सुचारु रूप से संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर में श्वान जनित समस्याओं के समाधान के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है और इस दिशा में एबीसी सेंटरों की बढ़ती संख्या महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर निगम ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्वान रजिस्ट्रेशन में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि तीसरा एबीसी सेंटर शुरू होने से शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और श्वानों से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी।

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम है जहां तीन एबीसी सेंटर एक साथ संचालित होंगे। सिद्धार्थ विहार स्थित तीसरे सेंटर का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज ने किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता निर्माण एसपी मिश्रा और पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।