Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

डासना में लगभग 3000 वर्ग गज की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, अर्बन होम सोसाइटी में अतिक्रमण हटाया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। डासना क्षेत्र में करीब 3000 वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करते हुए प्राधिकरण टीम ने कच्ची सड़क, बाउंड्रीवॉल और की जा रही प्लॉटिंग को पूरी तरह हटाया। यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-05 की टीम के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में की गई।

खसरा संख्या 3823, मौजा उस्मानगढ़ी, गंदे नाले के किनारे डासना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना स्वीकृति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची तो स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस और स्थानीय पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी। टीम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

इसी क्रम में अर्बन होम सोसाइटी में उमेश शर्मा और रक्षा गुप्ता द्वारा किए गए सड़क एवं ओपन स्पेस पर अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण टीम ने मौके से निर्माण सामग्री हटवाते हुए क्षेत्र को मूल स्थिति में लाने की कार्रवाई पूरी की।

ध्वस्तीकरण के दौरान प्रवर्तन जोन के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइज़र/मेट, प्राधिकरण पुलिस और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने लोगों को सख्त चेतावनी दी कि नियमों के विरुद्ध किए गए किसी भी निर्माण पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्राधिकरण के अनुसार शहर में अवैध कॉलोनी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी बिना स्वीकृति निर्माण पाया जाएगा, उसे तुरंत हटाया जाएगा।