Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने समापन किया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, 05 दिसम्बर 2025 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को नरेन्द्र कश्यप, मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समावेशी और सुलभ समाज के निर्माण के लिए सरकार की योजनाएँ लगातार मजबूत हो रही हैं तथा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

समापन समारोह में कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संगठनों, प्रतिभागियों, अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। तीन दिवसीय कार्यक्रमों में जागरूकता रैलियाँ, परिचर्चाएँ, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सहायक उपकरण वितरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कौशल विकास और रोजगार से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और विशेषज्ञ शामिल हुए।

03 दिसम्बर को जुपिटर हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही 500 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने दिव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

तीन दिन चली दिव्य कला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें लगभग 70 सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। दिव्यांग कलाकारों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने उनकी प्रतिभा और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।