Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिल्ली महारैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक, गाजियाबाद से बड़ी भागीदारी का लक्ष्य

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह बैठक 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़“ महारैली की तैयारियों को लेकर बुलाई गई।

कार्यक्रम में गाजियाबाद जिला प्रभारी शिवराम वाल्मीकि और फ्रंटल प्रभारी राजकुमार पंडित भी मौजूद रहे। प्रदीप नरवाल ने कहा कि गाजियाबाद की दिल्ली से निकटता के कारण इस महारैली में जिले की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 30–35 वर्षों से प्रदेश में सरकार न होने के बावजूद गाजियाबाद कांग्रेस का यह जनसमर्थन सराहनीय है।

प्रभारी ने जिला एवं महानगर अध्यक्ष को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए निर्देश दिया कि दोनों अपनी-अपनी कमेटी के साथ 1000–1000 कार्यकर्ताओं को रैली में लेकर पहुंचें। इसके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व मेयर प्रत्याशी, ब्लॉक एवं बूथ अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पीसीसी और एआईसीसी सदस्य सहित सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति और उनकी क्षमता के अनुसार लाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या को भी नोट किया गया। उन्होंने कहा कि सभी की मॉनिटरिंग होगी और भविष्य में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सतीश शर्मा, वीर सिंह जाटव, विजेंद्र यादव, लोकेश चौधरी, पुष्पा रावत, सूर्यकांत, त्रिलोक सिंह, अमित शर्मा, योगेश शर्मा, इस्माइल, गिरीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, एडवोकेट चन्द्रपाल, डोली त्यागी, डॉ. संजीव शर्मा, प्रदीप कंसल, आशुतोष गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार, दिलशाद मलिक, अश्वनी त्यागी, राजीव शर्मा, आकांक्षा सिंह, ब्रह्मानंद चौरसिया, सीमा शर्मा, सुशील कुमार, उदय सिंह पाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में कहा कि गाजियाबाद से 5,000 से 10,000 कार्यकर्ताओं के दिल्ली महारैली में पहुंचने की पूरी संभावना है।