Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आवाहन स्पोर्ट्स मीट 2025 : चौथे दिन खो-खो मुकाबलों में दिखा रोमांच

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, आरकेजी ग्लोबल स्कूल में आयोजित आवाहन स्पोर्ट्स मीट 2025 के चौथे दिन खो-खो प्रतियोगिताओं का रोमांच चरम पर रहा। कुल आठ टीमों ने उत्साह, अनुशासन और खेल–भावना के साथ हिस्सा लेते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

दिन का पहला मुकाबला रेनेसांस स्कूल और आरकेजी ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। टॉस का संचालन प्रिंसिपल कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह ने किया, जिसमें रेनेसांस स्कूल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बेहतरीन तालमेल और फुर्ती के दम पर रेनेसांस स्कूल ने जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में श्री राम पब्लिक स्कूल और केडीबी स्कूल आमने-सामने हुए। मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन रणनीतिक खेल और मजबूत टीमवर्क की बदौलत श्री राम पब्लिक स्कूल विजेता बनकर उभरा।

तीसरा मैच मुरादनगर पब्लिक स्कूल (टीम बी) और आरकेजी ग्लोबल स्कूल (टीम बी) के बीच हुआ। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें आरकेजी ग्लोबल स्कूल टीम बी ने शानदार जीत हासिल की।

चौथे मुकाबले में मुरादनगर पब्लिक स्कूल (टीम ए) और केडीबी स्कूल (टीम ए) ने प्रतिस्पर्धा की। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद मुरादनगर पब्लिक स्कूल टीम ए ने अपने लय को बनाए रखा और मुकाबले को अपने नाम किया।

आवाहन स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल–भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। आरकेजी ग्लोबल स्कूल खेलों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व, टीमवर्क, फिटनेस और अनुशासन जैसे गुणों को निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है। आज के सभी मुकाबलों में प्रतिभागी टीमों ने उत्कृष्ट जोश, उत्साह और अनुशासन का परिचय देकर स्पोर्ट्स मीट के इस चरण को यादगार बना दिया।

स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।