यूपी – गाजियाबाद, नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद की मेजबानी में शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 से 64वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट पुरुष बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का भव्य आगाज हो रहा है। उत्तर प्रदेश की कुल 44 टीमों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उद्घाटन मैच दोपहर 3 बजे आगरा और जौनपुर के बीच खेला जाएगा।

इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों — गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, सोनभद्र, बलिया, मेरठ, जौनपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, अयोध्या, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, उन्नाव, झांसी, बागपत, बुलंदशहर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, गौतमबुद्ध नगर, बहराइच, मथुरा, आजमगढ़, मिर्जापुर एवं शाहजहांपुर — की टीमें एक-दूसरे को चुनौती देंगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, उत्तर पूर्वी रेलवे, सशस्त्र सीमा बल, आरडीएसओ और ट्रिपल टैंक अकादमी गाजियाबाद की टीमें भी मैदान में उतरेंगी।
05 दिसंबर 2025 को खेले जाने वाले मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है—
1. आगरा बनाम जौनपुर
2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाम हाथरस
3. झांसी बनाम वाराणसी
4. कासगंज बनाम उन्नाव
5. अमरोहा बनाम गाजियाबाद
6. अयोध्या बनाम गौतमबुद्ध नगर
7. मैनपुरी बनाम लखनऊ विश्वविद्यालय
8. मिर्जापुर बनाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय
9. आजमगढ़ बनाम फर्रुखाबा
द







