Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरडीसी राजनगर में अवैध पार्किंग और जाम की गंभीर समस्या, समाधान के लिए शासन-प्रशासन को ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, आरडीसी राजनगर क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्किंग, भारी ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की विकट स्थिति को लेकर सोशल अवेयरनेस सोसायटी गाजियाबाद के संस्थापक व अध्यक्ष विनीत शर्मा ने राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम व जीडीए तक सभी संबंधित विभागों को विस्तृत ज्ञापन भेजकर तत्काल प्रभावी कार्ययोजना लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि आरडीसी क्षेत्र में अवैध पार्किंग और जाम के कारण स्थानीय निवासी लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों में उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस के आवागमन में बाधा आने से मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता, जिससे गंभीर स्थिति बन जाती है। अवैध पार्किंग से असुरक्षा की भावना और सार्वजनिक उपद्रव भी बढ़ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि आरडीसी में बहु-स्तरीय पार्किंग विकसित की जाए, ले-आउट प्लान बदलकर सड़क अवरुद्ध करने वाले वाणिज्यिक आवंटियों पर कार्रवाई हो, पूरे क्षेत्र को नो-पार्किंग, नो-वेंडिंग और पैदल यात्री क्षेत्रों के रूप में चिह्नित कर बड़े साइनेज लगाए जाएं। साथ ही अंतरिम रूप से निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए जाने और सभी मार्गों पर गति सीमा संकेत लगाने की आवश्यकता बताई गई है।

अवैध पार्किंग रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन, आग लगने की स्थिति के लिए आपात व्यवस्था, पार्कों की मरम्मत व सौंदर्यकरण, स्ट्रीट लाइट लगाने और नालों की सफाई की भी मांग की गई है।

विनीत शर्मा ने कहा है कि समस्या गंभीर है और तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से की गई किसी भी प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।