Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

SIR अभियान को गति देने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने BLAs को दिए निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भाजपा के SIR (Systematic Information Record) अभियान को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक SIR फार्म BLO तक पहुंचाने के उद्देश्य से महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने BLA–2 टीम को दिशा-निर्देश देते हुए अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मयंक गोयल ने कार्यकर्ताओं से घर–घर पहुंचकर नागरिकों को जागरूक करने और SIR फार्म भरवाने में सहयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि यह केवल प्रक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है, जिसकी सफलता जनता की सहभागिता पर निर्भर करती है।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में BLA–2 सहित सभी संगठनात्मक इकाइयों के साथ समन्वय बैठकें होंगी। बूथ स्तर पर मॉनिटरिंग, फार्म वितरण, संग्रहण और BLO सहयोग की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे अभियान की कार्यक्षमता बढ़े।

संगठन ने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयास और जनता की भागीदारी से SIR अभियान गाजियाबाद में एक मॉडल परियोजना साबित होगा। बैठक में सुभाष चंद्र शर्मा, प्रदीप चौधरी, अमित रंजन, बलराम रावल, संदीप चौधरी, पंकज भारद्वाज, कुलदीप कसाना, सोनू भाटी, राम त्यागी, उत्तम कुमार, अक्षय अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।